प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भवानीपुर क्षेत्र की जनता टीएमसी ऊबी

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार निश्चित

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार विधानसभा चुनाव में भवानीपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी तो उनकी हार निश्चित है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार निश्चित

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार निश्चित

भवानीपुर क्षेत्र की जनता टीएमसी ऊबी

कोलकाता।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार विधानसभा चुनाव में भवानीपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी तो उनकी हार निश्चित है। भवानीपुर क्षेत्र की जनता का मन बदल गया है और वे टीएमसी को सत्ता में नहीं देखना चाहते।
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत भवानीपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें भाजपा का समर्थन करने के लिए कहा। भाजपा नेता सुकांत मजुमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर को रोकवाना चाहती थी,लेकिन वे अपने इस मकसद में असफल नहीं हो पाई। उन्हें इस बार अपनी और अपनी पार्टी की जीत पर भरोसा नहीं रह गया है। 
भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा नेताओं ने भवानीपुर क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत करने पर लगातार जोर दिया है। पिछले चुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर क्षेत्र से उम्मीदवार न होकर नंदीग्राम से उम्मीदवार हुई। लेकिन वे वहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से पराजित हो गई। उसके बाद वे भवानीपुर क्षेत्र से उपचुनाव में जीत कर विधानसभा पहुंची। उन्होंने भवानीपुर क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा की। इस क्षेत्र के लोग इसे भूल नहीं पाए हैं।

इसे भी पढ़ेंः

भारत की जीडीपी में 2025-26 की तीसरी तिमाही में उछाल

https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-gdp-groth-78-percent/146347

Related to this topic: