कोलकाता। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे और उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी...
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी पहुंचे दिल्ली, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात |
कोलकाता। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे और उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व पश्चिम बंगाल के प्रभारी केंद्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की।
सीएम शुभेंदु अधिकारी का बंग भवन में भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने पत्रकरों से बातचीत में बताया कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने जितने भी वायदे किए हैं, एक-एक कर उन्हें पूरा करने की शुरुआत हो गई है। कानून का शासन कायम करने, महिलाओ की पुख्ता सुरक्षा, बांग्लादेश की सीमा पर कंटीले तार के बेड़ा के लिए सीमा सुरक्षा बल को जमीन मुहैया कराने समेत कई कार्य के कदम उठा लिए गए हैं।
उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का फैसला किया है। पिछली सरकार ने उन योजनाओं को लागू नही किया था। राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के सामने आर्थिक मांगे रखी हैं। पश्चिम बंगाल को अब डबल इंजन की सरकार का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शीघ्र मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल के केंद्रीय मंत्रियों ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सलाहमशविरा कर मंत्रिमंडल के विस्तार बाबत मंत्रियों का चयन तय कर लिया है। अब समय पर उसका खुलासा करना भर रह गया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-amerika-very-near-to-shakehand/207226