प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आयोग एसआइआर पर राजनीतिक गतिविधियों से चिंतित

एसआइआर के कार्य में राजनीतिक पार्टियां दखल न दें ः चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों को एसआइआर के दौरान बीएलओ, ईआरओ, डीइओ के किसी कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है।

एसआइआर के कार्य में राजनीतिक पार्टियां दखल न दें ः चुनाव आयोग

एसआइआर के कार्य में राजनीतिक पार्टियां दखल न दें ः चुनाव आयोग

आयोग एसआइआर पर हो रही राजनीतिक गतिविधियों से चिंतित

कोलकाता।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों को एसआइआर के दौरान बीएलओ, ईआरओ, डीइओ के किसी कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है। 
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने टीएमसी के प्रतिनिधि मंडल की बैठक के बाद उसने राजनीतिक दलों को बीएलओ, ईआरओ, डीइओ के कामकाज में किसी तरह का दखल देने पर जोर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने शुरू से ही पश्चिम बंगाल में एसआइआर के दौरान बीएलओ, ईआरओ, डीइओ के कामकाज, उनके कार्यों में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली बाधाओं, एसआइआर विरोधी राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों, एसआइआर संबंधी शिकायतों पर गौर किया है। चुनाव आयोग एसआइआर के विरोध में किए जा रहे राजनीतिक गतिविधियों पर चिंतित है। 

सुरक्षा व्यवस्था

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग को कोलकाता स्थिति चुनाव कार्यालय और वहां कार्यरत अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और उसने राज्य के पुलिस महानिदेशक समेत दूसरे आला पुलिस अधिकारियों  को पत्र लिख कर चुनाव कार्यालय और कार्यरत अधिकारियों को सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिया है। चुनाव आयोग अधिकारी  सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यालय को स्थानांतरण के बारे में भी सोच रहे हैं। 

नई जगह पर नए बूथ

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने डीईओ (जिलाधिकारी) को नए स्थानों पर बूथों को बनाने के लिए कहा है। चुनाव आयोग का आवासीय कालोनियों, मुहल्लों, झुग्गी-झोपड़ी के इलाकों को ध्यान में रख कर बूथों को बनाने पर जोर है।

इसे भी पढ़ेंः

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर मोदी सरकार गंभीर नहीं - राहुल गांधी

https://www.primenewsnetwork.in/india/delhi-pollution-worst-rahul-gandhi/99255

Related to this topic: