पश्चिम बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को प्रकाशित और विधानसभा चुनाव का ऐलान दो मार्च को होने की संभावना है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को प्रकाशित और विधानसभा चुनाव का ऐलान दो मार्च को होने की संभावना है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक वोटरों की सुनवाई के बचे कार्य को पूरा करने में शीघ्रता की जा रही है जिससे फाइनल वोटर लिस्ट समय से प्रकाशित हो और समय से विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सके।
14 फरवरी को प्रकाशित होना था फाइनल वोटर लिस्ट
फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को प्रकाशित होना था लेकिन वोटरों की सुनवाई पूरी ना होने के कारण इसमें अड़चन हो गई। सुप्रीम कोर्ट की ओर स्क्रूटनी के लिए सात दिन का समय दिया गया है। चुनाव आयोग इससे सहूलियत हो गई है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने यह संकेत दिया है कि अधिकतर वोटरों की सुनवाई हो चुकी है। जिनकी सुनवाई पूरी नहीं हुई है, उनकी संख्या ज्यादा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन होगा।
वोटरों के बारे में ईआरओ ही लेंगे सभी निर्णय
राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराए गए 8505 अधिकारियों के योगदान करने के बाद चुनाव आयोग यह तय करेगा कि उनमें से कितने निर्धारित कार्य करने में सक्षम है और कितने अक्षम है। इन अधिकारियों को माइक्रो आब्जर्वर की तरह ईआरओ की मदद करना है। वोटरों के बारे में सभी निर्णय ईआरओ को ही लेना है। उनके निर्णय में माइक्रो आब्जर्वर हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/psb-profits-surge-on-strong-economy-and-reforms/132799
सरकारी बैंकों का दमदार प्रदर्शन: 3 साल में दोगुना हुआ सरकारी बैंकों का लाभ, NPA में भारी कमी