प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • टिहरी: शुक्रवार से टिहरी लेक फेस्टिवल का होगा आयोजन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी जानकारी, कहा- टिहरी झील प्राकृतिक सुंदरता का केंद्र, फेस्टिवल के जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
  • देहरादून: गांधीग्राम में फलों की बिक्री को लेकर दो समुदायों में जमकर विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात
  • कन्नौज में हुड़दंगियों का पुलिस पर हमला, झगड़े की सूचना पर गांव पहुंचे दरोगा पर दबंगों ने किया हमला, गंभीर घायल दरोगा अस्पताल में भर्ती, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गांव का मामला
  • हापुड़ में शख्स की गोली मारकर हत्या का मामला, मामले में तीन हत्यारों पर मुकदमा दर्ज, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की थी हत्या, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी
  • मुरादाबाद में जंगल में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैली, पुलिस मामले की कर रही जांच
  • जालौन में मशहूर मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी, प्रसाद के लिए खरीदे गए पेड़े खाने से कई बच्चे बीमार होने पर हुई छापेमारी, पेड़ा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा
  • बलिया में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे और ईट, मारपीट के दौरान एक युवक हुआ घायल, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
  • भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से बात की, खाड़ी क्षेत्र के बदलते हालात पर चर्चा की
  • खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए मध्यप्रदेश शासन ने 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया, नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम स्थापित, प्रदेशवासियों से मदद के लिए संपर्क करने की अपील, हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005, व्हाट्सएप: 9818963273

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताई नाराजगी

चुनाव से पहले राज्यपाल का इस्तीफा, ममता बनर्जी ने जताई नाराजगी

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिल्ली में रहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

चुनाव से पहले राज्यपाल का इस्तीफा ममता बनर्जी ने जताई नाराजगी

फाइल फोटो |

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिल्ली में रहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सीवी आनंद बोस से इस्तीफा दिलवाया गया है।

अमित शाह और ममता बनर्जी के बीच बातचीत

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया था। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी कार्य में व्यस्त रहने के कारण उनका फोन नहीं उठा पाई। उन्होंने बाद में केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह को फोन कर बातचीत की। अमित शाह ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफा और आरएन रवि के राज्यपाल पद के प्रभार सौपने की जानकारी दी। सूत्रों का कहना है ममता बनर्जी अमित शाह से बातचीत में अपनी नाराजगी जताई।

संघीय ढांचे पर प्रहार का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस से इस्तीफा लिया गया प्रतीत होता है। राज्यपाल के बदलने के बारे में उनसे पहले सलाह नहीं ली गई। उन्होंने इसे देश के संघीय ढांचे पर प्रहार बताया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/nepal-wraps-up-voting-for-2026-general-elections/147391

नेपाल में आम चुनाव 2026 का मतदान संपन्न, अब नतीजों का इंतज़ार

Related to this topic: