प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों पर सख्ती

पश्चिम बंगाल में अवैध विदेशी नागरिकों के लिए बनेंगे 'होल्डिंग सेंटर', जल्द डिपोर्ट करने की तैयारी

पश्चिम बंगाल में पकड़े जाने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों या रोहिग्याओं को असम की तर्ज पर डिटेंशन कैंप में नहीं रखा जाएगा बल्कि उन्हें होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा।

पश्चिम बंगाल में अवैध विदेशी नागरिकों के लिए बनेंगे होल्डिंग सेंटर जल्द डिपोर्ट करने की तैयारी

West Bengal Plans Faster Deportation of Infiltrators via BSF Holding Centres |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में पकड़े जाने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों या रोहिग्याओं को असम की तर्ज पर डिटेंशन कैंप में नहीं रखा जाएगा बल्कि उन्हें होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा। फिर वहां से बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के अधीन भेज दिया जाएगा। बीएसएफ उन्हें सीधे बांग्लादेश में भेजने की व्यवस्था करेगा।

जिलाधिकारियों को तलाश और पहचान तेज करने के सख्त निर्देश

गृह सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिग्याओं की ढूंढ़ कर पहचान करें और पकड़ कर होल्डिंग सेंटर में रख बीएसएफ को सौंप दें। पकड़े जाने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों या रोहिग्याओं को कुछ घंटों या एक-दो दिन होल्डिंग सेंटर में रखा जा सकता है। उन्हें बीएसएफ को सौंपने में कुछ समय या एक-दो दिन लग सकता है। इसलिए होल्डिंग सेंटर में रखने को कहा गया है।

घुसपैठियों के रख-रखाव पर नहीं खर्च होगा टैक्सपेयर्स का पैसा

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों या रोहिंग्याओं को असम की तरह डिटेंशन सेंटर में नहीं रखा जाएगा। पकड़े जाने के बाद उन्हें शीघ्र उनके देश भेजने क व्यवस्था होगी। यहां उन्हें रख कर यहां उनके खाने और दूसरी सुविधाओं पर पर खर्च नहीं किया जाएगा।

पेट्रापोल चौकी पर सीधे सौंपने का आदेश

गौरतलब है कि हावड़ा में प्रशासिनक बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह निर्देश दिया था कि पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों को थाने-कोर्ट में ले जाने की जरुरत नहीं है, बल्कि सीधे बांग्लादेश की सीमा पर स्थित भारतीय सीमा बनगांव के पेट्रापोल चौकी में बीएसएफ को सौंप देना है। बीएसएफ उन्हें बांग्लादेश भेजने की कार्यवाही करेगा।

सीमा सुरक्षा और उच्च स्तरीय बातचीत का दावा

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिग्याओं को बांग्लादेश भेजने और सीमा पर कंटीले तारों का बेड़ा लगाने के मुद्दे पर बातचीत की थी। बेड़ा लगाने बाबत राज्य सरकार की ओर से बीएसएफ को जरूरतके अनुसार जनीन हस्तांतरण करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू है और अब बांग्लादेशी घुसपैठियों व रोहिग्याओं की धरपकड़ पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मथुरा में बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: