प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के...

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कई शीर्ष अधिकारियों को हटाया

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख का ऐलान करने के दूसरे ही दिन सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों में फेरबदल कर दिया।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कई शीर्ष अधिकारियों को हटाया

West Bengal Sees Major Administrative Shuffle Pre Election |

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख का ऐलान करने के दूसरे ही दिन सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों में फेरबदल कर दिया। उसने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बिना कोई सलाह लिए फेरबदल कर चली आ रही परंपरा को तोड़ एक नया नजीर पेश किया। उसने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, सीपी, और एडीपी (लॉ एंड ऑर्डर) को फेरबदल किया है। उसका सख्त निर्देश यह भी है कि हटाए गए शीर्ष अधिकारियों से किसी भी सूरत में चुनाव के कोई भी कार्य नहीं लिये जाएंगे।

नए चेहरों की तैनाती

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को हटा कर उनके स्थान पर दुष्मंत नरियाला को और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को हटा कर संघमित्रा घोष को तैनात किया गया है। राज्य के डीजीपी पीयूष पांडे को हटा कर उनके स्थान पर सिद्धिनाथ गुप्ता को नियुक्त किया गया है। सीपी सुप्रतीम सरकार को हटा कर अजंय नंदा को और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) विनीत गोयल को हटा कर अजय राणा डे को नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार और कई अधिकारी हटाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/global-sugar-prices-drop-due-to-brazil-supply/149603

ब्राजील में अधिक उत्पादन के कारण वैश्विक स्तर पर चीनी की कीमतों में गिरावट

Related to this topic: