मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में 15 से 26 फरवरी तक कैंप लगाए जाएंगे।
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में 15 से 26 फरवरी तक कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में "युवा साथी" योजना के तहत पांच साल तक हर महीने डेढ़ हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए दसवीं कक्षा पास 21 से 40 साल की उम्र के युवकों को अपना-अपना नाम दर्ज कराना होगा। बेरोजगारी भत्ता का भुगतान अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा।
बेरोजगारी भत्ता का अप्रैल से होगा भुगतान
युवा साथी योजना राज्य के बेरोजगार युवकों के कल्याण के लिए सरकार की नई योजना है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस योजना को लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता पहले अप्रैल से भुगतान करने के लिए कहा गया था। लेकिन अब इसमें फेरबदल किया गया हैं। बेरोजगार युवकों को अप्रैल से ही बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वित्तीय साल अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसलिए बेरोजगारी भत्ता अप्रैल से ही देने का फैसला किया गया है।
लक्खी भंडार योजना में महिलाओं और भूमिहीन किसानों को आर्थिक मदद
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि हर विधानसभा में लगने वाले कैंप में जिन महिलाओं को लक्खी भंडार योजना के तहत राशि नहीं मिल रही है, उनका नाम भी कैंप में दर्ज होगा। महिलाओं को लक्खी भंडार योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए मिलते थे। उसमें पांच सौ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 1700 रुपए मिलेगे। यह बढ़ोतरी इसी महीने से लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कैंप में भूमिहीन किसानों का भी नाम दर्ज होगी जिन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/anti-narcotics-cell-raids-illegal-betting-racket-in-delhi/140914
दिल्ली पुलिस ने बेटिंग रैकेट का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार