प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बांग्लादेश से आए लोगों के हाथ में अब पश्चिम बंगाल

कोलकाता हाई कोर्ट से अनुमति मिलने पर शुभेंदु अधिकारी की आमता में सभा, ममता सरकार पर बड़े आरोप

कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा अनुमति मिलने के बाद भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी हावड़ा जिले के आमता में अपनी सभा कर पाए।

कोलकाता हाई कोर्ट से अनुमति मिलने पर शुभेंदु अधिकारी की आमता में सभा ममता सरकार पर बड़े आरोप

शुभेंदु अधिकारी |कोलकाता |

कोलकाता हाई कोर्ट से अनुमति मिलने पर शुभेंदु अधिकारी की आमता में सभा, ममता सरकार पर बड़े आरोप

कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा अनुमति मिलने के बाद भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी हावड़ा जिले के आमता में अपनी सभा कर पाए। सभा के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। उन्हें सभा की अनुमति के लिए हाई कोर्ट की शरण में जाना पड़ा।  भाजपा की ओर से चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आमता में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद खतरे में हैं इसलिए अब पश्चिम बंगाल में बदलाव लाने की जरूरत है। 

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में विकास करने और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में ममता बनर्जी सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब बांग्लादेश से आए लोगों के हाथ में है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बांग्लादेश की संस्कृति को पश्चिम बंगाल मे लाने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग नहीं करने के कारण केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं अधूरी पड़ी रह गई हैं। उन्होंने रेल, उद्योग, कृषि समेत तमाम क्षेत्रों को गिनाते हुए कहा कि राज्य में विकास का काम ठप्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राज्य को 91 हजार करोड़ रुपए देना चाहते हें। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर माफिया, सिंडिकेट राज खत्म होगा। 

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम ने 2021 में जो रास्ता दिखाया था, पश्चिम बंगाल 2026 में उसी रास्ते पर चलेगा। उनके नंदीग्राम नाम लेने का कारण यह है कि इसी विधानसभा सीट से उन्होंने टीएमसी आला ममता बनर्जी को पराजित किया था।

Related to this topic: