पश्चिम बंगाल में जिला चुनाव अधिकारी की परेशानी और बढ़ गई। उन्हें ही एसआईआर के तहत तैयार किए जा रहे वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर क नाम के लिए जिम्मेवार माना जाएगा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जिला चुनाव अधिकारी की परेशानी और बढ़ गई। उन्हें ही एसआईआर के तहत तैयार किए जा रहे वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर क नाम के लिए जिम्मेवार माना जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी जिला चुनाव आधिकारियो की इसकी जानकारी दे दी है।
चार नये पर्यवेक्षक जिलों में जाकर करेंगे गणना फॉर्म की जांच
मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग की ओर से आखिर में भेजे गए चार नये पर्यवेक्षक जिलों में जाएंगे और गणना फॉर्म की जांच करेंगे। उसके आधार पर वे हुई गड़बड़ियों का पता करेंगे। इस काम में उन्हें जिला चुनाव अधिकारी सहयोग करेंगे। जिला चुनाव आधिकारी हर दिन के काम की रिपोर्ट उसी दिन मुख्य चुनाव अधिकारी के पास भेजेंगे।
वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में गड़बड़ियों को लेकर जांच-पड़ताल की प्रक्रिया तेज
सूत्रों के अनुसार दिसंबर के मध्य में जारी वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में वोटरों के नाम में गड़बड़ियों को टीएमसी की ओर से सामने लाया जा रहा है। इस पर गौर करते हुए चुनाव आयोग ने जांच-पड़ताल की प्रक्रिया तेज कर दी है और यह भी देखना शुरू किया है कि किस गड़बड़ी के लिए बीएलओ के स्तर से लेकर जिला चुनाव अधिकारी के स्तर तक के अधिकारियों में कौन जिम्मेदार है।
चुनाव आयोग द्वारा जीवित लोगों को मृत घोषित करने उठे सवाल
दक्षिण चौबीस परगना के बरूईपुर मे टीएमसी के महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी सभा में तीन व्यक्तों को खड़ा किया जिन्हें चुनाव आयोग की ओर से मृत बताया गया है। विभिन्न जिलों में ऐसे लोगों का बता चला जिन्हें चुनाव आयोग की ओर से मृत बताया गया है। टीएमसी ने ऐसे व्यक्तियों को "भूत वोटर" का नाम देकर चुनाव आयोग के एसआईआर पर सवालिया निशान लगाना शुरू किया है।
बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी
चुनाव आयोग ने बारूई में पेश किए गए तीन लोगों के बारे में पता किया और कहा कि बीएलओ की वजह से तीनों व्यक्तियों को मृत बतान की भूल हुई है। चुनाव आयोग ने बीएलओ को कारण बताओ नोटिस भी दिया है। बीएलओ को देषी ठहराए जाने से राज्य भर के बीएलओ में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रतिक्रिया हुई।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/couple-beaten-to-death-in-etah-girls-family-detained/104595
एटा में प्रेमी जोड़े की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में लिए गए युवती के परिजन