Bihar : कभी भी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली.
अमित शाह के बिहार दौरे पर क्या बोले तेजस्वी यादव?... पूछ लिए ये सवाल |
Bihar : कभी भी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली. अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. तेजस्वी यादव गुरुवार को खगड़िया में पहुंचे. अमित शाह बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने गुरुवार को जनसभा की. ऐसे में तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर तंज कसा है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि वह बेरोजगारी खत्म करने नहीं आ रहे हैं. वह अपने फायदे के लिए आ रहे हैं. वह बिहार को विशेष दर्जा दिलाने नहीं आ रहे हैं. क्या पत्रकार की पिटाई करने वाले मंत्री पर कोई कार्रवाई होगी? केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं और युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने युवाओं से अपने वोट की ताकत पहचानने की अपील की, क्योंकि एक वोट बदलाव ला सकता है और तेजस्वी सरकार बना सकता है. आपको बता दें कि बिहार अधिकार यात्रा के तहत खगड़िया पहुंचे. तेजस्वी यादव का जेएनकेटी मैदान में कार्यक्रम था, बारिश की वजह से तेजस्वी यादव ने हेलीकॉफ्टर के पास एक कार फंसी थी. उन्होंने रथ से ही समर्थकों को संबोधित किया. तेजस्वी यादव के कई कार्यक्रम होने थे.
महागठबंधन की सरकार बनी तो..
इस यात्रा के तहत तेजस्वी यादव ने बेगूसराय पहुंचे थे. उन्होंने कहा था कि अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए नीतीश सरकार को बदलने की जरूरत है. नीतीश सरकार के पास बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कोई विजन नहीं है. वह हमारे विजन की नकल कर रहे हैं. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, कार्रवाई पर जोर होगा.
यह भी पढ़े : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/8ea3d3f4/0d231db0/breakingdetails/rahul-gandhi-save-the-infiltrators-yatra-47338