प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लोगों ने बताया आवारा है पति

नरसिंहपुर में हैवान बना पति, पत्नी को घसीटा और चाकू से किया लहूलुहान

इस दौरान घायल महिला के साथ पड़ोसी भी अस्पताल पहुंचे जहां पर उसकी देखरेख की वही पड़ोसियों ने बताया है कि महिला किराए से मकान में रहती है और उसका पति आवारा घूमता रहता है।

नरसिंहपुर में हैवान बना पति पत्नी को घसीटा और चाकू से किया लहूलुहान

अस्पताल में घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)।  नरसिंहपुर जिले में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को धारदार हथियार मारकर घायल किए जाने का मामला सामने आया है जिस पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करते हुए आंगे की जांच कार्यवाही जारी कर दी है । जानकारी अनुसार नरसिंहपुर बजरंग वार्ड निवासी एक महिला को उसके ही पति के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया । जिसके बाद मोहल्ले में निवासरत पड़ोसियों के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। 

लोगों ने बताया आवारा है पति

इस दौरान घायल महिला के साथ पड़ोसी भी अस्पताल पहुंचे जहां पर उसकी देखरेख की वही पड़ोसियों ने बताया है कि महिला किराए से मकान में रहती है और उसका पति आवारा घूमता रहता है। आज महिला का पति घर पर आया और उसने दरवाजा खटखटाया  और  महिला के बाल पड़कर घर से बाहर निकाल कर गाली गलौज करते हुए उसे अज्ञात कारणों के चलते मारपीट की और किसी वस्तु से उसे गंभीर चोट पहुंचाई।  उसके पति के पास चाकू व अन्य सामान था जिससे उस पर हमला किया गया । ओर वह गंभीर रूप से घायल हो गई जब बीच बचाव करने के लिए मोहल्ले के लोग आगे आए तो उनके साथ भी गाली गलौज की गई । वहीं इस घटना में महिला को चेहरे ओर पैर में गंभीर चोट के निशान आए हैं । घटना की सूचना मकान मालिक को भी दे दी गई है । फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ेंः   सिंगरौली में शराब के नशे में स्कूल में सोती मिली शिक्षिका, कक्ष में बना रखा था ठिकाना

Related to this topic: