कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार करते हुए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को...
राज्य के मुख्य सचिव बने मनोज कुमार तो CM शुभेंदु अधिकारी बोले - सबसे वरिष्ठ अधिकारी |
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार करते हुए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को मुख्य सचिव बनाए जाने के मुद्दे पर कहा कि मनोज कुमार अग्रवाल राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। भाजपा सरकार पूरी तरह से कानून और प्रशासनिक नियमों के तहत की काम कर रही है। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवारल को मुख्य सचिव और विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की ओर से विशेष पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए सुब्रत गुप्त को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार बनाए जाने पर कड़ा एतराज जताया है।
तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि चुनाव के बाद भाजपा सरकार ने उन्हें पुरस्कृत कर संतुष्ट किया है। तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ केंद्र सरकार, भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ होने की आशंका की थी। अब वह सच मालूम पड़ रही है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से एसआइआर की प्रक्रिया को लेकर, खास कर वोटर लिस्ट से जायज वोटरों के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के समक्ष कई बार विरोध जताया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समक्ष भी विरोध जताया गया था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की नहीं सुनी गई।
राज्य के मुख्य सचिव बनने के बाद मनोज अग्रवाल ने कहा कि वे प्रशासनिक कार्य को पारदर्शी और भ्रष्टमुक्त बनाएंगे। कानून की अवहेलना नहीं बल्की सख्ती से उसका पालन होगा। सरकारी अधिकारियों की सरकार और लोगों के प्रति जवाबदेही होती है। उनका साफ संकेत है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आदेश को पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/neet-ug-2026-cancelled-amid-paper-leak-row/203957