प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस

पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? भाजपा में नामों को लेकर तेज अटकलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे, इस बारे में अटकलें तेज हो गई है।

पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री भाजपा में नामों को लेकर तेज अटकलें

फाइल फोटो |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे, इस बारे में अटकलें तेज हो गई है। चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया था कि पश्चिम बंगाल में जन्मा और यहीं पला, पढ़ा, बढ़ा बंगाली ही मुख्यमंत्री होगा। मुख्यमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी को पराजित करने वाले शुभेंदु अधिकारी, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा के सदस्य शमिक भट्टाचार्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, उत्तर बंगाल के भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री सुकांत भट्टाचार्य, कोलकाता के रासबिहारी विधानसभा सीट से विजयी हुए विचारक स्वपन दासगुप्त की चर्चा है। कहीं ऐसा न हो कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह बिल्कुल एक ऐसे नेता का नाम सामने लाकर चौंका दें। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में बंगाली कैलेंडर के अनुसार बैसाख की 25 तारीख को रबींद्रनाथ ठाकुर की जयंती के मौके पर 9 मई को नए मुख्यमंत्री शपथ लेना तय माना जा रहा है।

शुभेंदु अधिकारी की मजबूत दावेदारी

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सबसे अधिक रहने वाले शुभेंदु अधिकारी और शमिक भट्टाचार्य थे। अमित शाह के कहने पर ही शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी को पराजित करने लिए उम्मीदवार बने थे। इससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट से भी ममता बनर्जी को पराजित किया था। जब अमित शाह भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के साथ रोड शो कर रहे थे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी को भावी मुख्यमंत्री होने का नारा लगाया था। शुभेंदु अधिकारी सबसे अधिक समय समय तक विधानसभा सदस्य व विपक्षी दल के नेता भी रहे हैं।

दिलीप घोष, शमिक भट्टाचार्य और सुकांत मजुमदार भी रेस में

दिलीप घोष के प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा को 2019 में लोकसभा चुनाव में 18 सांसद और 2021 में विधानसभा चुनाव में 77 विधायक बने। 2024 में कुछ मुद्दों को लेकर हुए विवाद में वे नाराज हो अपने को अलग-थलग कर लिया था। लेकिन अमित शाह ने उन्हें मना कर फिर सक्रिय और इस विधानसभा में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन हुआ। मौजूदा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य बुद्धिजीवी और राजनीतिज्ञ, दोनों माने जाते है। उन्हें राज्यसभा से विधानसभा में लाया जा सकता है। पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति मजबूत करने में भाजपा को उत्तर बंगाल से कामयबी मिली और उसमे मौजूदा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार को श्रेया जाता है। कोलकाता के स्वपन दासगुप्त को विचारक और राजनीतिज्ञ होने का श्रेय है।

भाजपा के लिए ऐतिहासिक मौका

जानकारों के कहना है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने पंद्रह साल के ममता बनर्जी के राज को खत्म कर पश्चिम बंगाल में भाजपा को सत्ता में लाने का चमत्कार किया उसी तरह यहां मुख्यमंत्री के पद पर किसी ऐसे व्यक्ति को बैठा दें, जो किसी चमत्कार से कम न हो।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-sweeps-west-bengal-elections-mamata-loses-bhawanipur/182574

पश्चिम बंगाल में ढहा ममता बनर्जी का किला, भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत

Related to this topic: