प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विधवा के घर घुसकर छेड़छाड़, मारपीट, लूट

विधवा महिला के घर में घुसा युवक, छेड़छाड़ और मारपीट कर सोने-चांदी की चेन छीनकर फरार

बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक विधवा महिला के साथ गंभीर वारदात सामने आई है। महिला का आरोप है कि शनिवार रात एक सिरफिरा व्यक्ति गलत नीयत से उसके घर में घुस आया।

विधवा महिला के घर में घुसा युवक छेड़छाड़ और मारपीट कर सोने-चांदी की चेन छीनकर फरार

Widow Housebreak-In: Assault and Gold-Silver Chain Theft |

बरेली {उत्तर प्रदेश}: बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक विधवा महिला के साथ गंभीर वारदात सामने आई है। महिला का आरोप है कि शनिवार रात एक सिरफिरा व्यक्ति गलत नीयत से उसके घर में घुस आया। जब महिला सो रही थी, तब आरोपी ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर कमरे की तरफ खींचने का प्रयास किया।

पड़ोसियों से भी की मारपीट

पीड़िता ने रविवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को दी जानकारी में बताया कि जब आरोपी उसे कमरे में खींच रहा था, उसी दौरान बाहर से उसके एक साथी ने घर का गेट बंद कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने पड़ोसियों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, एक पड़ोसी ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव कर महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

चांदी की चेन छीनी, जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि हाथापाई और मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके गले से चांदी की चेन छीन ली। इसके बाद आरोपी पीड़िता व ग्रामीणों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी चोरी हुई चांदी की चेन वापस दिलवाने की मांग की है। मामले में आंवला इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: माता-पिता के त्याग और बेटे की मेहनत ने रचा इतिहास, रीवा के रिशु बने सेना में लेफ्टिनेंट

Related to this topic: