मुरैना। जिले के सिहोनिया इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
मुरैना। जिले के सिहोनिया इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। पुलिस भी त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल चार दिनों में इस 'ब्लाइंड मर्डर' की गुत्थी सुलझा ली है।
छत के रास्ते घर में घुसा और चलाई गोली
जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रेमी विक्रम परमार छत के रास्ते लवकुश के घर में दाखिल हुआ। वहाँ उसने लवकुश पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में यह मामला अनसुलझी पहेली जैसा लग रहा था। हालांकि पुलिस ने गहन जांच की और मोबाइल खंगाले, तो मामले का खुलासा हो गया।
मोबाइल पर हुए संवाद से खुला राज
खुशी और विक्रम के बीच हुई मोबाइल चैट से पुलिस को पुख्ता सबूत मिले। दोनों ने मिलकर लवकुश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। खुशी के साथ लवकुश ने 4 साल पहले प्रेम विवाह कर अपना घर बसाया था, उसी ने अपने दूसरे प्रेमी के लिए लवकुश की हत्या करवा दी।
पुलिस की कार्रवाई
सिहोनिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाईकर दोनों आरोपियों पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल चैट इस मामले में सबसे बड़ा सबूत मिला।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/lifelong-sentence-for-family-members-in-brutal-raoti-murder/148195
सगे भाई की हत्या, तीनों आरोपियों को आजिवन कारावास की सजा