प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

आगरा में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 10 तेंदुए की खाल के साथ चार गिरफ्तार

आगरा में वन विभाग, पुलिस और वाइल्डलाइफ एसओएस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आगरा में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश 10 तेंदुए की खाल के साथ चार गिरफ्तार

Wildlife Smuggling Gang Busted in Agra, Four Arrested with 10 Leopard Skins |

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। थाना सैंया क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा वन प्रभाग, आगरा पुलिस और वाइल्डलाइफ एसओएस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी कर 10 तेंदुओं (लेपर्ड) की खाल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों रंगे हाथ किया गिरफ्तार

इस कार्रवाई को वन्यजीव अपराध के खिलाफ हाल के समय की सबसे महत्वपूर्ण सफलताओं में माना जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह की गतिविधियों पर पिछले करीब तीन महीने से लगातार नजर रखी जा रही थी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए टीम ने ग्राहक बनकर तेंदुए की खाल खरीदने की योजना बनाई। जब सौदा तय हुआ तो आरोपियों को सैंया क्षेत्र के एक होटल में बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद संयुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों के कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल बरामद

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतपाल नाथ निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), भोगीराम आदिवासी निवासी शिवपुरी (मध्य प्रदेश), गब्बर निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश) और भगत सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल बरामद की गई है। 

यह भी पढ़ेंः इटावा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक-युवती के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: