प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे फिर खुलवाएंगे- शुभेंदु

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीट से विजयी भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे फिर खुलवाएंगे- शुभेंदु

Will Reopen False Cases Against BJP Workers: Suvendu |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत नंदीग्राम विधानसभा सीट और कोलकाता के तहत भवानीपुर विधानसभा सीट से विजयी भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपने सम्मान में स्थानीय समर्थकों की ओर से आयोजित सभा में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थकों के खिलाफ तमाम झूठे मामले को फिर से खुलवाएंगे। उन्होंने लोगों को अपने हाथ में कानून नहीं लेने और शांति बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि दोनों विधानसाभा सीटों में किसी एक को दस दिन में छोड़ना पड़ेगा। वे किस सीट को छोड़ेंगे, यह पार्टी नेतृत्व के कहनानुसार तय करेंगे। उन्होंने नंदीग्राम के लोगों को भरोसा दिया कि उन्होंने चुनाव प्रचार के समय जितने वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।

पहली बार नंदीग्राम पहुंचने पर भव्य स्वागत

शुभेंदु अधिकारी विधानसभा चुनाव नतीजा आने के बाद वे पहली बार नंदीग्राम गए। नंदीग्राम भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने उनके सम्मान में सभा आयोजित की। सभा में शुभेंदु अधिकारी का खूब शानदार स्वागत किया गया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने टीएमसी सरकार को गिराने का संकल्प किया था, उसे पूरा किया। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार टीएमसी के शासनकाल में उन्हें सताया गया। उनके 90 साल के माता-पिता को पुलिस के मार्फत सताया गया। सभा के लिए उन्हें अनुमति नहीं दी जाती थी। उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट में अनुमति लेनी पड़ती थी।

लगातार बढ़ते समर्थन का किया दावा

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि वे नंदीग्राम से तीसरी बार विजयी हुए हैं और उनका लगातार समर्थन बढ़ा है। वे हर चुनाव में भाजपा को बढ़ते वोट के प्रतिशत को बताया और कहा कि वे चाहते हैं कि भाजपा को 60 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट मिले। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी में कुछ लोग अपराधी हैं। उनके माता-पिता और परिवार के लोग अपराधी नहीं होते। उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए। उनके समर्थकों ने उनके भाषण के बीच में ही उन्हें बताया कि विरोधी पार्टी के अनेक समर्थक भाजपा के समर्थक हो गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे नंदीग्राम पहले की तरह आते रहेंगे और तमाम स्थानीय कार्यकर्मों, पूजा-पाठ, उत्सवों में हिस्सा लेते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-imposes-new-permit-rules-in-strait-of-hormuz/183069

होर्मुज के लिए ईरान की नई व्यवस्था, अब परमिट जरूरी

Related to this topic: