केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के आंतवादियों को उनके घर में घुस कर मारा, नक्सलवादी को खत्म किया और अब बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल से ही नहीं पूरे देश से चुन-चुनकर बाहर करेंगे।
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के आंतवादियों को उनके घर में घुस कर मारा, नक्सलवादी को खत्म किया और अब बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल से ही नहीं पूरे देश से चुन-चुनकर बाहर करेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घुसपैठियों को संरक्षण देती रही हैं। उन्होंने इस राज्य में पांच मई को भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने टीएमसी के गुंडों को आगाह किया कि वे वोट के दिन घर से बाहर नहीं निकले वरना 5 मई के बाद जेल की सलाखों की पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया जाएगा।
सिंडिकेट राज पर वार और भ्रष्टाचार का हिसाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम और बर्दमान जिले में लगातार भाजपा की चुनाव सभाओं की शिरकत की। उन्होंने बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में कहा कि जनता टीएमसी के बम का जबाव बैलेट से देगी। मुख्यमंत्री ममता मुखर्जी के सिंडीकेट के लोगों ने अपना घर बनाने वाले साधारण लोगों से वसूली की है। भाजपा मुख्यमंत्री के ऐसे सिंडीकेट के लोगों को उलटा लटका कर उनको सीधा करने का काम करेगी। टीएमसी के लोगों ने बम-बारूद का खदान बना लिया है। कट मनी वसूलने और काले शीशे वाले नजर नहीं आएंगे। घोटाला करने और गरीबों का धन लूटने वालों से पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा। लूटे गए रुपयों को गरीबों को वापस किया जाएगा।
महिला सुरक्षा और यूसीसी को लेकर भाजपा के बड़े वादे
ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री होकर भी महिलाओं को शाम के बाद घर से नहीं निकलन को कहती है। वे महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकतीं। भाजपा की सरकार महिलाओं को पूरी सुरक्षा देगी और एक बजे रात में भी बच्ची स्कूटी पर निकल सकती है। उन्होंने भाजपा के शपथ पत्र में किए गए तमाम वायदों को पूरा करने का पक्का यकीन दिलाया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। वे यूसीसी (नागरिक आचार संहिता) सख्ती से लागू करेंगे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/dont-care-if-iran-returns-to-talks-trump/157078
ट्रंप बोले- परवाह नहीं कि ईरान वार्ता को लौटेगा या नहीं