प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वसूली के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

बलिया में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली के आरोप में SI और हेड कांस्टेबल निलंबित

बलिया में जमीन विवाद के मामले में 61 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

बलिया में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई अवैध वसूली के आरोप में si और हेड कांस्टेबल निलंबित

थाना बांसडीह रोड |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दो पक्षों के बीच चल रहे एक जमीनी विवाद में एक व्यक्ति से कथित तौर पर 61 हजार रुपये की अवैध वसूली करने के गंभीर मामले में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) वंश बहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) माधवानन्द को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी वंश बहादुर सिंह तत्कालीन समय में बांसडीह रोड थाने के प्रभारी थे और वर्तमान में जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (DCRB) बलिया के प्रभारी पद पर तैनात थे, जबकि मुख्य आरक्षी माधवानन्द बांसडीह रोड थाने में ही पदस्थ थे।

कुल 61 हजार रुपये लिए जाने की शिकायत

यह निलंबन अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी बांसडीह की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन से जुड़े एक विवाद में शिकायतकर्ता से दो किस्तों में कुल 61 हजार रुपये लिए जाने की शिकायत सामने आई थी। शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी माधवानन्द की इस पूरे लेनदेन व प्रकरण में संलिप्तता थी।

दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई

जांच अधिकारियों द्वारा आरोपों को बेहद गंभीर पाए जाने के बाद उच्चाधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का आदेश जारी किया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में दोनों कर्मियों के खिलाफ अग्रिम विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसके आधार पर आगे की दंडात्मक कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस महकमे के इस कड़े कदम से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ेंः बलिया में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास का आरोपी गोली लगने से घायल

Related to this topic: