प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विवाद में महिला की हत्या

मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, जेठ ने पीट-पीटकर भाभी की हत्या की

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला की कथित रूप से उसके जेठ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप जेठ ने पीट-पीटकर भाभी की हत्या की

Woman Allegedly Beaten to Death by Brother-in-Law Over Family Dispute in Mirzapur |

मिर्जापुर,(उत्तर प्रदेश)। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहा (तेंदुहनी) गांव में रविवार को देर शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दहेज हत्या के मामले में सजा काट चुके एक व्यक्ति अपने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

किसी बात को लेकर जेठ से हुआ विवाद

तेंदुहनी बेलहा गांव निवासी 26 वर्षीय संगीता रविवार शाम घर पर थीं। आरोप है, कि उनके जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया, कि आरोपी ने संगीता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां की लाश के बगल में मासूम

मां की लाश के बगल में मासूम को देख हर किसी का दिल दहल उठ रहा था, कि आखिरकार इन बच्चों की क्या खता थी जो हत्यारे ने इनके सिर से माँ का छांव छिन लिया? बगल में बैठी मासूम बेटी माँ को एक टक देखे जा रही थी। कभी वह अपनी माँ को देखती तो कभी बगल में बैठे हुए लोगों को, उस बालमन को भला क्या पता कि अब उसकी माँ नहीं उठने वाली है। मौके का दृश्य असहनीय मारर्मिक होने के साथ हर किसी के आंखों में आंसू के साथ आक्रोश लिए हुए था।

मामले की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी पत्नी की हत्या के आरोप में काट चुका है सजा

पुलिस के अनुसार आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और करीब 10 वर्ष की सजा काटने के बाद लगभग 15-16 माह पहले जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। मृतका के भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला

Related to this topic: