प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर में युवती ने व्हाट्सएप चैटिंग के...

इंदौर में युवती ने व्हाट्सएप चैटिंग के बहाने युवक को बुलाया, फिर किया जानलेवा हमला

इंदौर। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने युवक को व्हाट्सएप पर चैटिंग...

इंदौर में युवती ने व्हाट्सएप चैटिंग के बहाने युवक को बुलाया फिर किया जानलेवा हमला

इंदौर में युवती ने व्हाट्सएप चैटिंग के बहाने युवक को बुलाया, फिर किया जानलेवा हमला |

इंदौर। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने युवक को व्हाट्सएप पर चैटिंग कर मिलने के लिए बुलाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर अपने साथियों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। एमआईजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक कलह आई सामने

​पुलिस जांच और रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ पुरानी रंजिश और पारिवारिक कलह है। पीड़ित युवक (फैज) की चचेरी बहन का रिश्ता आरोपी 'फाजिल' के एक रिश्तेदार के साथ तय हुआ था। फैज ने फाजिल के परिवार में यह जानकारी दे दी थी कि फाजिल पार्टियों में जाता है और लड़कियों के साथ घूमता है। इस बात से फाजिल बेहद नाराज था और उसने फैज को सबक सिखाने की ठान ली थी।

बदला लेने युवती का लिया सहारा

बदला लेने के लिए एक युवती का सहारा लिया गया। युवती ने फैज से व्हाट्सएप पर दोस्ती की और उसे मिलने के बहाने एक सुनसान स्थान पर बुलाया। जैसे ही फैज वहाँ पहुँचा, फाजिल और उसके साथियों ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया।

​पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एमआईजी पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने बताया कि ​युवती सहित कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। ​पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछली पिटाई और आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए यह जानलेवा हमला किया था।

कई धाराओं में मामला दर्ज

​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिकों को सोशल मीडिया या चैटिंग ऐप्स के माध्यम से अनजान लोगों से मिलने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-political-shake-up-sbsp-split-leaders-join-vip/182360

Related to this topic: