प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कलह और कर्ज के चलते महिला ने की आत्महत्या...

कलह और कर्ज के चलते महिला ने की आत्महत्या, बच्ची की भी हालत गंभीर

गुना। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक महिला ने अपनी 10 महीने की मासूम...

कलह और कर्ज के चलते महिला ने की आत्महत्या बच्ची की भी हालत गंभीर

कलह और कर्ज के चलते महिला ने की आत्महत्या, बच्ची की भी हालत गंभीर |

गुना। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक महिला ने अपनी 10 महीने की मासूम बच्ची के मुंह और नाक में रुई (cotton) ठूंस दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

​बकाया बिजली बिल को लेकर होती थी तीखी बहस

जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक कदम के पीछे मुख्य वजह आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। परिवार पर लगभग 1 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। इसी बकाया बिल और आर्थिक स्थिति को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।

​बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपनी 10 महीने की बेटी को मारने की कोशिश की। उसने बच्ची के नाक और मुंह में रुई भर दी, ताकि उसका दम घुट जाए। समय रहते जानकारी मिलने पर बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ​फिलहाल मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

​पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका (कीर्ति कुशवाहा) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या विवाद के पीछे कोई अन्य कारण भी था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/defence-minister-objects-to-rahul-gandhi-doklam-statement-in-lok-sabha/131588

Related to this topic: