प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चलती ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

औरंगाबाद में चलती ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार के औरंगाबाद में चलती ट्रेन से गिरने से 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में चलती ट्रेन से गिरकर महिला की मौत पहचान में जुटी पुलिस

Woman Dies After Falling from Moving Train in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। ट्रेन से गिरकर 55 वर्षीय एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के शंकरपुर ओवरब्रिज के समीप कुरहमा गांव तरफ की है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। 

चलती ट्रेन से गिरने के बाद मौके पर हुई मौत

हालांकि, अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती ट्रेन से महिला अचानक गिर पड़ी जिसमें मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया। 

महिला की पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष नितिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए शव पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। महिला की पहचान के लिए स्थानीय थानों तथा सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई महिला की पहचान के संबंध में जानकारी रखता हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करे, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके। इसके वावजूद महिला की पहचान नहीं होने पर शव को सरकारी प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें:   झालावाड़ में कमरे से सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत की जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: