प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांधवगढ़ का पनपथा रेंज में ​बाघ के हमले में...

बांधवगढ़ का पनपथा रेंज में ​बाघ के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम झलवार में महुआ बीनने गई...

बांधवगढ़ का पनपथा रेंज में ​बाघ के हमले में महिला की मौत ग्रामीणों का हंगामा

बांधवगढ़ का पनपथा रेंज में ​बाघ के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों का हंगामा |

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम झलवार में महुआ बीनने गई एक महिला पर बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला बुल्ली बाई जंगल में महुआ इकट्ठा करने गई थी, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीण, फैला आक्रोश

घटना के बाद दोपहर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग बाघों को जंगल के भीतर नहीं रख पा रहा है, जिससे वे रिहायशी इलाकों के पास आ रहे हैं और ऐसी दुखद घटनाएं हो रही हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की मदद ली गई।

​बाघ को जंगल में खदेड़ने को लेकर प्रशासन ने दिया आश्वासन

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय ने बताया कि अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि बाघ को जंगल के अंदर खदेड़ा जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया गया। विभाग ने लोगों से महुआ बीनते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

इधर, बाघिन का शिकार करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

उमरिया के चंदिया परिक्षेत्र में एक बाघिन के शिकार मामले में वन विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। 

ये हैं घटना में ​पकड़े गए आरोपी

​पकड़े गये आरोपी में राजेश उर्फ बउरा बैगा (40)- निवासी मझगवां, ​नत्थू बैगा (30)- निवासी मझगवां, ​पुरुषोत्तम बैगा (48) - निवासी मझगवां, ​संजय बैगा (30) - निवासी मझगवां, ​अल्लू कोल (50)- निवासी ग्राम चंदौल हैं। 

हाई वोल्टेज का तार बिछाया, बाघिन की तुरंत मौत

आरोपियों ने बाघिन को मारने के लिए झिंदिया टोला (मझगवां मार्ग) के पास 11 केवी की मुख्य बिजली लाइन से जीआई तार (GI Wire) जोड़कर करंट का जाल बिछाया था। जैसे ही बाघिन वहां से गुजरी, वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गई और उसकी तत्काल मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/indore-hc-double-meaning-shayari-not-a-crime/156726
 

Related to this topic: