प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रसव के दौरान लेबर टेबल से गिरी महिला...

प्रसव के दौरान लेबर टेबल से गिरी महिला; गर्भ में पल रहे नवजात की मौत

शहडोल। जिला अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...

प्रसव के दौरान लेबर टेबल से गिरी महिला गर्भ में पल रहे नवजात की मौत

प्रसव के दौरान लेबर टेबल से गिरी महिला; गर्भ में पल रहे नवजात की मौत |

शहडोल। जिला अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कथित लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।

भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार, शहडोल जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। प्रसव प्रक्रिया के दौरान, महिला अचानक लेबर टेबल से नीचे गिर गई। इस भीषण हादसे के कारण गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की मृत्यु हो गई, जबकि प्रसूता को गंभीर चोटें आई हैं।

उठे गंभीर सवाल

​इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और वहां मौजूद स्टाफ पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​लेबर रूम में प्रसूता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौजूद क्यों नहीं थे। लेबर टेबल मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं थी।

​लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार?

​परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और सुविधाओं की दावों की पोल खोल दी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: