ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक महिला के छत से गिरकर मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक महिला के छत से गिरकर मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की अपने ससुराल में शादी के महज डेढ़ साल बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।
मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
DCP सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, "कल रात, इकोटेक-3 पुलिस थाना को सूचना मिली कि जलपुरा गांव की एक महिला, जिसकी शादी अभी डेढ़ साल पहले ही हुई थी, ने छत से कूदकर जान दे दी है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसमें जांच रिपोर्ट तैयार करना और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था करना शामिल है।"
परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज
DCP ने बताया कि महिला के परिवार वालों की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के पति (ऋतिक) और ससुर (मनोज) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच-पड़ताल और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

शादी के बाद से चल रही थी दहेज की प्रताड़ना
मृतका के पिता संजय ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही समय बाद से दीपिका को उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि घटना से कुछ ही घंटे पहले वह विवाद को सुलझाने की कोशिश में उनके घर गए थे। उन्होंने आगे बताया कि उनके वहां से निकलने के आधा घंटा बाद ही मनोज का फोन आया कि उनकी बेटी दीपिका गिर गई है। यह पूछने पर कि क्या वह बाथरूम में गिरी है या सीढ़ियों से, बताया गया कि वह छत से नीचे गिर गई है। वे उसे शारदा अश्पताल लेकर जा रहे हैं।
अस्पताल पहुंचे पिता को मृत मिली बेटी
संजय ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी मृत मिली जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। उन्होंने आरोपियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिए, वे इसी के हकदार हैं। इस बीच मृत महिला के चाचा विशेष नागर ने आरोप लगाया कि उसके शरीर पर चोट के निशान साफ़ दिखाई दे रहे थे और दावा किया कि छत से नीचे फेंकने से पहले उसके साथ मारपीट हुई थी।

चाचा का दावा- हत्या को हादसा दिखाने की हुई कोशिश
उन्होंने कहा कि मृतका के पूरे शरीर पर मारपीट के निशान थे। एक गहरा घाव भी था जो संभवतः किसी ब्लेड या स्क्रूड्राइवर से किया गया था। उन्होंने आशंका जताई कि मारपीट के बाद इस घटना को एक हादसा दिखाने के लिए उसे छत से नीचे फेंका गया होगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दहेज की खातिर उसकी हत्या की है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/indian-student-killed-in-indiana-road-crash/205851
भारत को मित्र मानता है बांगलादेश: डिप्टी स्पीकर कैसर कमाल