हैदराबाद की SVPNPA में प्रशिक्षण ले रहे एक IPS प्रशिक्षु पर उत्पीड़न, मारपीट और धमकी के आरोप में FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हैदराबाद: हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में प्रशिक्षण ले रहे एक आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षु के खिलाफ उत्पीड़न, मारपीट और आपराधिक धमकी समेत गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है।
व्हाट्सएप मैसेज और अभद्र टिप्पणियों का आरोप
अट्टापुर पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को दर्ज एफआईआर में आरोपी की पहचान आईपीएस प्रशिक्षु उदय कृष्ण रेड्डी के रूप में हुई है। 30 वर्षीय महिला आईपीएस प्रशिक्षु ने आरोप लगाया कि 23 जून से आरोपी उन्हें व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था और साथी प्रशिक्षुओं के सामने अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा था।
मारपीट और धमकी देने का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया, पासवर्ड बताने के लिए दबाव बनाया और बाद में जबरन कमरे में ले जाकर बाल खींचे, गला घोंटने की कोशिश की तथा गर्दन पर चाकू रखकर धमकाया। महिला प्रशिक्षु ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की, बिना सहमति निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उसके पति को भेज दिया। साथ ही उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठी और अपमानजनक बातें फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
अट्टापुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाए
यह भी पढ़े: NEET विवाद पर संसद मार्च के बीच CJP का दावा, संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में