प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में आपसी विवाद बना जानलेवा

औरंगाबाद में आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर लोहे के रॉड से किया हमला, मौत

कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव से बुधवार को एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। जहां आपसी विवाद में पति के द्वारा पत्नी के सिर पर लोहे के डाई से प्रहार किए जाने पर उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर लोहे के रॉड से किया हमला मौत

Woman Killed by Husband in Domestic Dispute |

औरंगाबाद (बिहार)। कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव से बुधवार को एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। जहां आपसी विवाद में पति के द्वारा पत्नी के सिर पर लोहे के डाई से प्रहार किए जाने पर उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के ही सनोज मेहता की पत्नी चंचली देवी के रूप में की गई है।

कहासुनी के बीच पति ने किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, सनोज मेहता और उसकी पत्नी चंचली देवी के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। घर के लोगों के द्वारा विवाद न बढ़े इसकी कोशिश भी की गई लेकिन मामला काफी उलझ गया। विवाद के बीच पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे के डाई से प्रहार कर दिया। पति के द्वारा किए गए इस प्रहार को वह झेल नई पाई और अचेत होकर गिर पड़ी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला को घरवालों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद महिला का पति घर से फरार हो गया। महिला की मौत की सूचना मिलने पर कुटुंबा थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

घटनास्थल से मिला खून लगा लोहे का रॉड

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटनास्थल से एक लोहे का रॉड बरामद किया गया है, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। मृतका का चेहरा भी खून से लथपथ मिला। मृतका के परिजन सिरिस थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के निवासी हैं और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जाता है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था तथा उनकी एक छोटी बच्ची भी है।

यह भी पढ़ें: सुगौली में देसी कट्टे के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related to this topic: