प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जर्जर दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत

नरसिंहपुर में जर्जर दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा में लापरवाही के आरोप

नरसिंहपुर के बम्होरी गांव में जर्जर दीवार गिरने से 40 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नरसिंहपुर में जर्जर दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत सुरक्षा में लापरवाही के आरोप

Woman Labourer Dies After Wall Collapse in Narsinghpur |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के साईखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बम्होरी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक जर्जर मकान की दीवार अचानक ढह जाने से, उसके मलबे में दबकर 40 वर्षीय एक महिला मजदूर की मौत हो गई। इस पूरी घटना के दौरान कार्यस्थल पर गंभीर लापरवाही की बात सामने आई है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना ही जोखिम भरा काम धड़ल्ले से किया जा रहा था।

खेत से घर लौट रही थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बम्होरी निवासी ममता कहार (40 वर्ष) पति बारेलाल कहार जो गांव की करीब 15-20 अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान रोपने का काम खत्म कर घर लौट रही थीं। जब महिलाएं गांव के मुख्य रास्ते से गुजर रही थीं, उसी दौरान वहां जेसीबी मशीन से एक मकान पर गिरे इमली के पेड़ को हटाने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह पेड़ बीते मंगलवार को मकान पर गिरा था।

लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इतने भारी काम के दौरान न तो रास्ते को रोका गया था और न ही राहगीरों को सचेत करने के कोई इंतजाम किए गए थे। जैसे ही जेसीबी चालक ने पेड़ की एक मोटी डाल को ऊपर उठाया, वैसे ही झटके के कारण मकान की जर्जर दीवार सीधे नीचे से गुजर रही महिला ममता कहार के ऊपर आ गिरी। इस हादसे में ममता मलबे के नीचे बुरी तरह दब गईं, जिससे उनके हाथ-पैर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं । 

इलाज के दौरान महिला की मौत, जांच शुरू

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल महिला को निजी वाहन से गाडरवारा अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद महिला के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया । जहां अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़े:   कोटा में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आए युवक की मौत, 16 जुलाई को था गृह प्रवेश और नवंबर में तय थी शादी

Related to this topic: