प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

थाने में महिला को थप्पड़, जांच शुरू

थाने में महिला फरियादी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, महिला दारोगा पर लगे आरोप; जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौबेपुर थाने में एक महिला फरियादी के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

थाने में महिला फरियादी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल महिला दारोगा पर लगे आरोप जांच शुरू

Woman Slapped at Police Station, Probe On |

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौबेपुर थाने में एक महिला फरियादी के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में एक महिला उपनिरीक्षक थाने के भीतर महिला फरियादी को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायत लेकर थाने पहुंची थी महिला

जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी गीता देवी अपने एक मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी महिला उपनिरीक्षक रोशनी से बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि महिला उपनिरीक्षक ने गीता देवी को लगातार कई थप्पड़ मार दिए।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

घटना के दौरान थाने में मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला उपनिरीक्षक और फरियादी के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। साथ ही अन्य पुलिसकर्मी दोनों के बीच बचाव करते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

महिला ने कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही

बताया जा रहा है कि गीता देवी पिछले कई दिनों से अपने एक मामले को लेकर थाने के चक्कर लगा रही थीं। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी। सूत्रों के अनुसार, बाद में महिला ने पुलिस को लिखित बयान देकर कहा कि घटना में उनकी भी गलती थी और वह महिला उपनिरीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं।

एसीपी बोले- वीडियो की जांच कराई जा रही है

मामले पर एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फरियादी और महिला उपनिरीक्षक के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: जौहर यूनिवर्सिटी मामला: अवैध निर्माण पर कार्रवाई से पहले RDA पहुंचा हाईकोर्ट, विध्वंस नोटिस को लेकर दाखिल की कैविएट

Related to this topic: