प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग का नोटिस...

'राजनीति में काम कर रही महिलाएं...', पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग का नोटिस

Bihar News : बिहार राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को नोटिस भेजा है...

राजनीति में काम कर रही महिलाएं पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग का नोटिस

'राजनीति में काम कर रही महिलाएं...', पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग का नोटिस |

Bihar News : बिहार राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को नोटिस भेजा है. हाल ही में पप्पू यादव ने उन महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. राज्य महिला आयोग ने इस बयान को महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला बताया. 

"आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस"

महिला आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस भेजा. इस नोटिस में उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रसारित वीडियो में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है, जिसमें आपके द्वारा यह बात कही गई है कि राजनीति में कार्य कर रही महिलाएं किसी न किसी राजनेताओं के साथ बेड शेयर करके ही आती हैं. यह बयान महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है.

महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिखा कि "इस पर बिहार राज्य महिला आयोग स्वतः संज्ञान लेते हुए आपसे यह जबाव की मांग करता है कि साथ ही क्यों नहीं उनके (पप्पू यादव) खिलाफ लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की जाए? अतः उक्त घृणित बयान के संबंध में स्पष्ट जबाव पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें."

पप्पू यादव ने यह दिया था बयान

पप्पू यादव ने बयान देते हुए कहा था कि 90 पर्सेंट महिला नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकती है. हर दिन नेताओं का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल होता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-plans-korea-enclave-to-boost-investment/176106

Related to this topic: