प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

आगरा में शराब की दुकान बंद करने की उठी मांग

आगरा के जयपुर हाउस में शराब की दुकान बंद करने की उठी मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

गुरुवार को आगरा में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में शराब की दुकान बंद करने की मांग की।

आगरा के जयपुर हाउस में शराब की दुकान बंद करने की उठी मांग महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Women Demand Raised To Close Liquor Shop |

आगरा: शहर के जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षद रेनू गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि शराब की दुकान के बाहर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। 

शराबी महिलाओं और युवतियों के साथ करते हैं अभद्रता

उनका कहना है कि शराब पीने के बाद कुछ लोग महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करते हैं, जिससे स्थानीय परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी शराब की दुकान को बंद कराने की पहल कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। 

शराब की दुकान बंद करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र में शराब की दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने और बंद कराने की मांग की है।  

ये भी पढ़ें- प्रयागराज ITI CBT परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार
 

Related to this topic: