प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राइटर्स बिल्डिंग की वापसी

राइटर्स बिल्डिंग की वापसी की तैयारी, बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव

पश्चिम बंगाल के सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग का फिर से दिन फिरने वाला है। नए मुख्यमंत्री समेत तमाम महत्वपूर्ण मंत्री राइटर्स बिल्डिंग से ही राजकाज संभालने की संभावना है।

राइटर्स बिल्डिंग की वापसी की तैयारी बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव

फाइल फोटो |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। देश की आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल के सचिवालय "राइटर्स बिल्डिंग" का फिर से दिन फिरने वाला है। पहली बार सत्ता में आई भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री समेत तमाम महत्वपूर्ण मंत्री राइटर्स बिल्डिंग से ही राजकाज संभालने की संभावना है। राज्य के पीडब्ल्यूडी विभाग (लोक निर्माण विभाग) के आला अधिकारियों ने उसका मुआयना कर लिया है और वे उसे मनभावन बनाने में त्वरित गति से भिड़ गए हैं। आगामी 9 मई को भाजपा मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के पहले तक उन्हें यह कार्य पूरा कर लेना है।

पुराने प्रशासनिक ढांचे को फिर से सक्रिय करने की तैयारी

चुनाव का परिणाम आने के दौरान भाजपा को बहुमत मिलने के संकेत के बाद दिल्ली जाने से पहले ही प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने यह संकेत दे दिया। जानकारों के अनुसार वाम मोर्चा सरकार के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य राइटर्स बिल्डिंग में स्थित उसी कक्ष में बैठ कर राजकाज देखते थे, जिसमें उनके पहले रहे मुख्यमंत्री ज्योति बसु बैठते थे। ज्योति बसु के पहले भी तमाम मुख्यमंत्री वहीं बैठते थे।

ममता बनर्जी ने नबान्नो में किया स्थानांतरित

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी 2011 में पिछले 35 साल से सत्ता में रहे वाममोर्चा को पराजित कर सत्ता में आई तो वे भी तकरीबन उसी कक्ष में बैठना शुरू किया जिसमें बुद्धदेव भट्टाचार्य बैठते थे। लेकिन ममता बनर्जी को वह कक्ष रास नहीं आया और तकरीबन दो साल के बाद उन्होंने अपना कार्यलय हुगली नदी के उस बार हाबड़ा के शिवपुर इलाके के मंदिरतला में "नबान्नो" में स्थानांतरित कर लिया। कई विभागों को सॉल्टलेक भी भेज दिया। ऐतिहासिक डलहौसी और राइटर्स बिल्डिंग का इलाका सून सा हो गया।

भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और तमाम मंत्री राइटर्स बिल्डिंग में बैठने और कोलकाता का सचिवालयी या राजकीय माहौल वापस लाने का मन बना लिया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी जब कोलकाता कही जाती है तो पहले की तरह कोलकाता में ही सचिवालय और उसमें मुख्यमंत्री का कक्ष हो।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-accuses-us-of-killing-civilians-in-hormuz-incident/182773

ईरान ने अमेरिका पर लगाया नागरिकों की नाव पर गोलीबारी का आरोप

Related to this topic: