प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता सरकार पर तीखा हमला

पुरुलिया में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले— 'दीदी' का खेल खत्म

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरुलिया जिले के तहत जयपुर में भाजपा के विजय संकल्प सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

पुरुलिया में गरजे योगी आदित्यनाथ बोले— दीदी का खेल खत्म

Yogi Adityanath in Purulia, Claims TMC's 'Khela' is Over |

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरुलिया जिले के तहत जयपुर में भाजपा के विजय संकल्प सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि खेल शुरू होगा। लेकिन खेल शुरू नहीं होगा, खेल अब खत्म है। उन्होंने बंगाल से टीएमसी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

भाजपा सरकार में विकास और शांति का दावा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार आएगी। टीएमसी की सरकार खत्म होगी। बंगाल में कमल खिलेगा और अंधकार खत्म होग। भाजपा सरकार इस राज्य में विकास करेगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे धमकी दे रहे हैं। यूपी की तरह यहं भी बुलडोजर चलेगा। यूपी में कोई दंगा नहीं, शांति है।

गो-तस्करी और सुरक्षा के मुद्दों पर प्रहार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार में गायों की तस्करी नहीं होगी। हिंदू नहीं कटेंगे। उन्होंने सभा में आए लोगों से बांग्ला में टीएमसी की सरकार के जाने, परिवर्तन होने के नारे लगवाए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/minab-attack-victims-poignant-appeal-to-the-pope/175921

मिनाब हमले के पीड़ितों ने पोप लियो 16 से की मार्मिक अपील

Related to this topic: