प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे मुख्यमं

फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे सीएम योगी, 1000 परिवारों को देंगे राहत किट और सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और एक हजार पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री व सहायता चेक वितरित करेंगे।

फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे सीएम योगी 1000 परिवारों को देंगे राहत किट और सहायता

File Photo |

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को भी जानेंगे। मुख्यमंत्री यहां राहत व आवश्यक सामग्री भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ से फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हाल से अवगत होंगे। सुबह 11:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड उतरेगा।

बेघर परिवारों को भूमि और मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे पुलिस लाइन में बने बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे। वहां राहत सामग्री वितरित करेंगे। यहां जनपद के बाढ़ पीड़ित एक हजार परिवारों को आवश्यक सामग्री और राशन समेत राहत किट प्रदान करेंगे। साथ ही बाढ़ से बेघर हुए परिवारों को नए मकान बनाने के लिए भूमि आवंटन प्रमाण पत्र और आपदा मोचक निधि से आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपेंगे। यहां आमजन से संवाद के उपरांत मुख्यमंत्री मथुरा रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी में बाढ़ के बीच राहत अभियान तेज चित्रकूट में 150 लोगों का रेस्क्यू

Related to this topic: