प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

पंकज चौधरी की अगुवाई में बीजेपी संगठन में भी...

खरमास बाद हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

यूपी में योगी मंत्रिमंडल का मकर संक्रांति के बाद विस्तार हो सकता है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र चौधरी के स्थान पर पंकज चौधरी की नियुक्ति के बाद अब मंत्रिमण्डल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।

खरमास बाद हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

Yogi cabinet expansion may happen after Kharmas |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का मकर संक्रांति के बाद विस्तार हो सकता है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र चौधरी के स्थान पर पंकज चौधरी की नियुक्ति के बाद अब मंत्रिमण्डल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। भूपेन्द्र चौधरी को मंत्रिपरिषद विस्तार में जगह मिलना तय माना जा रहा है। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी संगठन में भी बदलाव हो सकता है।

योगी कैबिनेट विस्तार और संगठन में फेरबदल के मुद्दों पर चर्चा के लिए यूपी बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में देर रात सीएम आवास पांच कालीदास मार्ग पर हुई। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा संघ से क्षेत्र प्रचारक पूर्वी अनिल कुमार, पश्चिमी क्षेत्र के प्रचारक महेंद्र कुमार व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य एजेंडा रहा मंत्रिमंडल विस्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा मंत्रिमंडल विस्तार ही रहा। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत करीब आधा दर्जन विधायकों को मंत्री बनाने पर गंभीरता से विचार हुई। साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों का कद बढ़ाने और विभाग बदलने पर भी चर्चा की गई। 

सूत्रों के मुताबिक सवा घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में प्रस्तावित विस्तार के स्वरूप की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस मुद्दे पर कोर कमेटी की सहमति बन गई है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसके बाद संगठन के पुनर्गठन का काम शुरू होगा।

बीजेपी के प्रदेश संगठन के पुनर्गठन पर भी बनी सहमति

योगी कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर होने की संभावना है। इस विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया गया। इसी फॉर्मूले पर बीजेपी के प्रदेश संगठन के भी पुनर्गठन पर सहमति बनी है। सूत्रों का कहना है कि सीएम आवास पर बैठक से पहले संघ के कार्यालय केशव भवन में भी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संगठन मंत्री समेत कुछ अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी देर रात दिल्ली रवाना

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी देर रात दिल्ली रवाना हो गए है। बुधवार को कोर कमेटी से जुड़े कुछ और नेता भी दिल्ली जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि हाईकमान के सामने कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा और प्रस्ताव की जानकारी देंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में कई मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा हुई। इसलिए माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन वाले कई मंत्रियों की कुर्सी छिन सकती है। उनके स्थान पर पिछड़े और दलित वर्ग के कुछ नए विधायकों को मौका देने का सुझाव दिया गया। वहाँ कुछ राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देने पर भी चर्चा हुई है। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होता है।

सपा के बागियों व युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

योगी कैबिनेट में फिलहाल 54 मंत्री हैं और छह पद खाली है। सूत्रों का कहना है कि रिक्त पदों पर कुछ नए और युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। सपा से बगावत कर बीजेपी का साथ देने वाले कुछ बागियों को भी समायोजित किया जा सकता है। इस पर भी गंभीरता से विचार किया गया। बैठक में रिक्त पदों पर पार्टी के मूल कैडर के वरिष्ठ विधायकों की ताजपोशी पर भी चर्चा हुई। मौजूदा संगठन के कुछ पदाधिकारियों को निगमों व बोर्डों में नियुक्त करके उनके स्थान पर संगठन में कुछ नए चेहरों की मौका देन के भी सुझाव दिए गए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/students-admitted-in-up-without-entrance-exams-will-also-get-fee-reimbursement/103149

यूपी में बगैर प्रवेश परीक्षा एडमिशन लेने लाले छात्रों की भी होगी शुल्क भरपाई

Related to this topic: