प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

योगी ने प्राकृतिक खेती किसानों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को किया सम्मानित, लाभार्थियों को बांटे चेक और मिनीकिट

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को किया सम्मानित लाभार्थियों को बांटे चेक और मिनीकिट

Sustainable Farming |

कानपुर: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

इन किसानों को मिला सम्मान

प्राकृतिक खेती में विशिष्ट योगदान के लिए छोटेलाल (पैगूपुर), राजेश कुमार त्रिपाठी (शिवराजपुर), आशीष कुमार (कल्याणपुर), सुनील सिंह कटियार (बिल्हौर) और फूल सिंह यादव (झींझक) को सम्मानित किया गया।

कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत सहायता

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दिनेश कुमार और उमा सिंह को 5-5 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए मिनीकिट वितरण

कार्यक्रम के दौरान विपिन्न शुक्ला और आशीष कुमार को श्री अन्न (मिलेट्स) की मिनीकिट भी वितरित की गई। सरकार की ओर से किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि और श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े: उन्नाव में योगी का सपा पर बड़ा हमला

Related to this topic: