प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

योगी ने काशी विश्वनाथ-काल भैरव के किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, लोकमंगल की कामना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद काशी कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

मुख्यमंत्री योगी ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ के किए दर्शन लोकमंगल की कामना की

Yogi Offers Prayers at Kashi Vishwanath, Kal Bhairav |

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद काशी कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जनकल्याण की कामना की।

काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काल भैरव मंदिर में आरती के साथ विधि-विधान से पूजा की और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया तथा बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोककल्याण और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।

मांगलिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के पुत्र के विवाह समारोह में भी हिस्सा लिया। उन्होंने नवदंपति और उनके परिजनों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। मंदिर दर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने चौकाघाट स्थित विद्युत सब स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी लेने के बाद उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: श्रावण मास की तैयारियों पर सीएम योगी सख्त, काशीवासियों के लिए होगा अलग दर्शन मार्ग

Related to this topic: