Bihar Election : ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में एक रैली के दौरान जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधा है.ओवैसी ने कहा कि..
'आप सिर्फ एक्सट्रीमिस्ट को अंग्रेजी में लिखकर दिखा दें', तेजस्वी के बयान पर बोले ओवैसी |
Bihar Election : ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में एक रैली के दौरान जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधा है.ओवैसी ने कहा कि जो आपके सामने झुकता नहीं, जो भीख नहीं मांगता, जो आपके पिता (यानी लालू प्रसाद यादव) से नहीं डरता, उसे आप कायर कहते हैं? मेरे चेहरे पर दाढ़ी और सिर पर टोपी, ये मुझे चरमपंथी बनाता है? इतनी नफरत है आपके अंदर. हम तो तेजस्वी से कहेंगे कि बाबू, तुम बस एक्सट्रीमिस्ट को अंग्रेजी में लिखकर दिखा दो.
तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में ओवैसी को एक्सट्रीमिस्ट बताया था. इसी पर ही ओवैासी का बयान आया है. ओवैसी की पार्टी AIMIM ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक तरफ तेजस्वी का इंटरव्यू वाला वीडियो है तो दूसरी तरफ ओवैसी का जवाब है.
दो चरणों में चुनाव होंगे
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/in-darbhanga-cm-yogi-said-that-under-the-names-pappu-tappu-and-appu-the-ind/96370