प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

2025 बैच के युवा IAS को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग..

2025 बैच के युवा IAS को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, आदिवासी जिलों में संभालेंगे कमान

भोपाल। ​मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और संवेदनशील बनाने की दिशा में...

2025 बैच के युवा ias को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग आदिवासी जिलों में संभालेंगे कमान

2025 बैच के युवा IAS को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, आदिवासी जिलों में संभालेंगे कमान |

भोपाल। ​मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर, 2025 बैच के 8 युवा IAS अधिकारियों को उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग दी गई है। इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में 'सहायक कलेक्टर' (Assistant Collector) के रूप में तैनात किया गया है।

आदिवासी जिलों में चुनौतीपूर्ण तैनाती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन युवा अधिकारियों को आदिवासी और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात करने के पीछे स्पष्ट संदेश दिया है। उनका मानना है कि इन आदिवासी और दूरस्थ जिलों को प्रशासनिक कामकाज सीखने की "सच्ची पाठशाला" माना गया है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कार्य करने से न केवल अधिकारियों का अनुभव बढ़ेगा, बल्कि उनमें समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही भी विकसित होगी। चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में पदस्थापना से उन जिलों में चल रही सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

​सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 8 युवा आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसमें आयुषी बंसल को झाबुआ, आशी शर्मा को धार, माधव अग्रवाल को बड़वानी, सौम्या मिश्रा को सिंगरौली, श्लोक वाइकर को कटनी, शिल्पा चौहान को खंडवा, खोट पुष्पराज को बैतूल, शैलेन्द्र चौधरी को मंडला में पदस्त किया गया है। 

सरकार ने लिया लीक से हटकर निर्णय

​आमतौर पर शुरुआती पोस्टिंग के लिए अधिकारी सुविधाजनक या शहरी क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इस बार सरकार ने लीक से हटकर निर्णय लिया है। सहायक कलेक्टर के रूप में, ये अधिकारी राजस्व, जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का सीधा अनुभव प्राप्त करेंगे। यह अनुभव भविष्य में एक मजबूत प्रशासनिक नेतृत्व तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-keeps-nuclear-issue-off-agenda-in-pakistan-visit/179130

Related to this topic: