दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक के सिर में गोली मारे जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुबह PCR कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक के सिर में गोली मारे जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुबह PCR कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान रविंदर के रूप में हुई है जिसे तुरंत उपचार के लिए AIIMS के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
सुबह करीब 9:15 बजे, पुलिस स्टेशन संगम विहार को सूचना मिली की गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। पुलिस ने घायल की पहचान रविंदर, पिता प्रहलाद, उम्र 27 साल, संगम विहार की गली नंबर 3 निवासी के रूप में की है जिसे सिर में एक गोली लगी थी।
स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ा गया और पहले मजीदिया हॉस्पिटल और फिर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान योगेंद्र, पिता देशराज, उम्र 26 साल, निवासी गांव धीरपुर, फर्रुखाबाद, यूपी के रूप में हुई है। गोली मारने के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चला है।
आरोपी और घायल दोनों फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी होने की अशंका जताई जा रही है। फिलहाल क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-considers-automated-gst-refunds-and-tax-amnesty-for-businesses/132382
उत्तर प्रदेश में जीएसटी रिफंड प्रक्रिया में स्वचालन और एमनेस्टी योजना पर विचार