प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

थाने में युवक ने बनाई फिल्मी रील

बहराइच के थाने में युवक ने बनाई फिल्मी रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मटेरा थाना परिसर में एक युवक द्वारा फिल्मी गाने पर रील बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो जन्माष्टमी कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बनाया गया था।

बहराइच के थाने में युवक ने बनाई फिल्मी रील वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

थाने में युवक ने बनाई फिल्मी रील, अब होग एक्शन |

बहराइच: बहराइच जिले के मटेरा थाना परिसर में एक युवक द्वारा फिल्मी अंदाज में रील बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक थाना परिसर के अंदर फिल्मी गाना गाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

जन्माष्टमी कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बनाया गया वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो जन्माष्टमी कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान थाना परिसर में बनाया गया। इस मामले में मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी के दिन थाने में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान किसी युवक द्वारा यह वीडियो बनाया गया था।

पुलिस कर रही जांच

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया। साथ ही वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान और उसके द्वारा इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के उद्देश्य की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कैसे मिली वीडियो बनाने की अनुमति

वायरल वीडियो में युवक थाना परिसर के अंदर फिल्मी गाना गाते हुए रील बनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर थाना जैसे संवेदनशील और अनुशासन वाले स्थान पर युवक को इस तरह वीडियो बनाने की अनुमति कैसे मिली। खास तौर पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में थाना परिसर के भीतर रील बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वीडियो बनाने के मकसद का पता लगाने की कोशिश

पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता, उसके बनाए जाने का समय और स्थान और वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक ने किसकी अनुमति से थाना परिसर में वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की जांच जारी है। 

खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा घाघरा नदी का जलस्तर
 

Related to this topic: