प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जमुई में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जमुई में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जमुई में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

Young Man Found Hanging from Neem Tree in Jamui; Police Begin Investigation |

जमुई,(बिहार)। जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव स्थित टिलुआ आहार के समीप शनिवार सुबह नीम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक झारखंड का निवासी

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने मृतक की जेब से झारखंड के विद्यासागर से जमुई तक का रेल टिकट बरामद किया, जिस पर 2 जुलाई की तिथि अंकित है। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस ने जब मोबाइल चालू किया तो उसी दौरान मृतक के एक दोस्त का फोन आया। बातचीत के आधार पर मृतक की पहचान विजय कुमार मुर्मू (30), पिता गिरीश मुर्मू, निवासी मुरली पहाड़ी, जिला देवघर (झारखंड) के रूप में हुई।

शव नीम के पेड़ से लगभग छह फीट की ऊंचाई पर लटका

पुलिस के अनुसार युवक का शव नीम के पेड़ से लगभग छह फीट की ऊंचाई पर फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक चप्पल और विदेशी शराब की एक बोतल भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। घटना की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर मामले की जांच में जुटे रहे।

मामला आत्महत्या का हो रहा प्रतीत

मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया, कि जंगली इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है व मृतक के मोबाइल फोन और अन्य बरामद सामान की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 'मेरी बहन का जीना हराम कर रखा था...', ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का बड़ा आरोप

Related to this topic: