प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

सहारनपुर में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार किया दुष्कर्म

सहारनपुर में एक युवती ने SSP को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया गया।

सहारनपुर में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार किया दुष्कर्म

Young Woman Raped Multiple Times |

सहारनपुर: जनपद की एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में दो अन्य युवकों द्वारा भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोपियों पर समझौते का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

वीडियो बनाकर कई बार किया दुष्कर्म

थाना फतेहपुर क्षेत्र की गांव निवासी युवती के मुताबिक करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

आरोपी ने दोस्तों से भी कराया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे छुटमलपुर बुलाया। आरोप है कि वहां से दो अन्य युवक उसे कलियर स्थित एक होटल में ले गए। पीड़िता का आरोप है कि होटल में मुख्य आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे अपने साथियों के हवाले कर दिया, जिन्होंने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

मारपीट के साथ जान से मारने की दी धमकी

युवती ने बताया कि घटना के बाद उसे आरोपी के घर ले जाया गया, जहां उसने अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि परिजनों के वहां पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई और समझौते का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

थाने में शिकायत देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

पीड़िता का कहना है कि उसने 21 जुलाई 2026 को थाना फतेहपुर में शिकायत दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने SSP को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में जांच के बाद आरोपों की पुष्टि और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। 

ये भी पढे़ं- मध्य प्रदेश में पटवारियों का कलम बंद आंदोलन शुरू, प्रशासन की बढ़ी चिंता
 

Related to this topic: