मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शक्कर नदी में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Young Woman’s Body Found in Shakkar River in Narsinghpur, Police Begin Investigation |
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले में स्थित शक्कर नदी में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । जिस पर पुलिस द्वारा हर पहलू पर गंभीरतापूर्वक बारिकी से मामले की जांच करते हुए लोगों से भी पूछताछ कर रही है। ताकि घटना की सत्यता का पता लगाया जा सके ।
नदी में मिला लड़की का शव
जानकारी अनुसार नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को पता चला कि शक्कर नदी पुल के पास नदी में एक लड़की का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कि ओर नदी में उतराता शव को पानी से बाहर निकलवाया इसी दौरान जब मृतिका के परिजनों को पता चला तो उनके द्वारा अपनी बेटी के शव को देखकर शिनाख्त किया गया।
शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वही बेटी का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां और भाई की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना देते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया । जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया जहां पर शांतिपूर्वक डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर शक को परिजनों के सुपुर्द किया ।
रात से गायब थी लड़की
वही इस मामले को लेकर गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक चौहान ने परिजनों के अनुसार बताया है की लड़की की मां रात्रि के समय जागी हुई थी इसी समय उसने देखा कि उनकी बेटी बिस्तर पर नहीं है जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को एवं पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस द्वारा जांच कि जा रही थी । कि सुबह उसका शव नदी में मिला । फिलहाल पुलिस को लड़की की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है पुलिस हर पहलू पर गंभीरतापूर्वक बारीकी से जांच कर रही है ताकि आंगे की कार्यवाही की जा सके ।
यह भी पढ़ेंः बहराइच के गोपिया बैराज में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी