प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में युवक से मारपीट...

उज्जैन में युवक से मारपीट, महाकाल मंदिर के पास विवाद

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार...

उज्जैन में युवक से मारपीट महाकाल मंदिर के पास विवाद

उज्जैन में युवक से मारपीट, महाकाल मंदिर के पास विवाद |

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक एक युवती के साथ यहां आया था। आरोप है कि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने दोनों को मंदिर के पास देखकर रोक लिया और पूछताछ के दौरान युवक के साथ मारपीट की।

हिमाचल की युवती के साथ आया था युवक

बताया जा रहा है कि युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और युवक दिल्ली से उसके साथ उज्जैन आया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को वहां से सुरक्षित हटाया।

युवक के मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो का दावा

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, युवक के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामला महाकाल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

तथ्य जुटाए जा रहे, दोषी मिले तो कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं, और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901

 

Related to this topic: