प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में कपड़े पहनते युवक को सांप ने काटा

बहराइच में कपड़े पहनते समय युवक को सांप ने काटा, मरे हुए सांप के साथ अस्पताल पहुंचा युवक

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र के मटाहीया गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कपड़े पहनते समय एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया।

Emergency Medical Care

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र के मटाहीया गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कपड़े पहनते समय एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

शोर सुनकर परिजनों ने सांप को मार दिया

युवक संतोष घर में नहाकर कमरे में कपड़े बदल रहा था, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। दर्द और डर के कारण उसने जोर से चिल्लाकर परिजनों को बुलाया। शोर सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे और तुरंत सांप को मार दिया।

मरे हुए सांप के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन

इसके बाद परिजन घायल संतोष को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि परिजन मरे हुए सांप को भी साथ लेकर अस्पताल गए, ताकि डॉक्टर को सांप की पहचान करने में मदद मिल सके और सही एंटी वेनम दिया जा सके।

“सांप को मारकर अस्पताल लाए हैं” – युवक का बयान

पीड़ित संतोष ने डॉक्टरों को बताया, “सांप को मार कर अस्पताल लाए हैं, डॉक्टर साहब देखकर इलाज कर दो।” ताकि डॉक्टर यह समझ सकें कि किस प्रजाति का सांप था और उसके अनुसार इलाज किया जा सके। फिलहाल संतोष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।

बरसात में बढ़ते सांप के मामले

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में लोगों को सावधानी बरतने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

यह भी पढ़े: यूपी में 13 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

https://www.primenewsnetwork.in/state/13-real-estate-projects-approved-in-up/206088

Related to this topic: