प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केन नदी के रेलवे पुल पर चढ़ा युवक

बांदा: प्रेमिका को बुलाने की जिद पर केन नदी के रेलवे पुल पर चढ़ा युवक, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी से परेशान एक युवक केन नदी के रेलवे पुल पर चढ़ गया और प्रेमिका को बुलाने की जिद करते हुए करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा।

बांदा प्रेमिका को बुलाने की जिद पर केन नदी के रेलवे पुल पर चढ़ा युवक दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Youth Climbs Railway Bridge in Banda Demanding Girlfriend's Presence, Rescued After 2-Hour Drama |

बांदा (उत्तर प्रदेश)। प्यार,शादी और परिवार की मंजूरी के बीच उलझे एक युवक ने शुक्रवार सुबह ऐसा कदम उठा लिया कि पुलिस से लेकर मौके पर मौजूद लोगों तक की सांसें अटक गईं। युवक केन नदी के रेलवे पुल की ऊंचाई पर चढ़ गया और साफ शब्दों में कह दिया -मेरी प्रेमिका को यहां बुलाओ। वरना मैं कूद जाऊंगा ! युवक की इस धमकी के बाद देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया। 

करीब दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

नीचे पुलिस की टीम,गोताखोर और नाविक तैनात हो गए,जबकि ऊपर पुल पर खड़ा युवक अपनी जिद और जिंदगी के बीच फैसला लेने को तैयार नजर आ रहा था। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे में हर किसी की निगाह युवक पर टिकी रही। मामला मटौंध थाना क्षेत्र में केन नदी पर बने रेलवे पुल का है। बताया जा रहा है कि शहर के चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा का शहर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों परिवारों की सहमति न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान था।

सुबह 6 बजे पुल पर पहुंचा, फिर मच गया हड़कंप

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे युवक केन नदी स्थित रेलवे पुल पर पहुंचा और ऊंचाई पर चढ़ गया। इसके बाद उसने पुलिस और आसपास मौजूद लोगों के सामने अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग रख दी।

पुलिस टीम तत्काल सक्रिय

युवक बार-बार कहता रहा जब तक वह मेरे सामने नहीं आएगी,मैं नीचे नहीं उतरूंगा। अगर उसे नहीं बुलाया तो कूद जाऊंगा! कूदने की धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई।

नीचे गोताखोर तैयार,ऊपर जिंदगी से जिद की जंग

भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को लगातार समझाने का प्रयास शुरू किया।हालात की गंभीरता को देखते हुए पुल के नीचे गोताखोरों और नाविकों को भी तैयार रखा गया।एक ओर पुलिस युवक को समझा रही थी कि वह कोई गलत कदम न उठाए,वहीं दूसरी ओर युवक अपनी एक ही मांग पर अड़ा था—प्रेमिका को बुलाओ।करीब दो घंटे तक पुलिस,परिजन और अन्य लोग युवक को समझाने में जुटे रहे। 

यह भी पढ़ेंः उमरिया: पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर की दवाइयां लिखे जाने से मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Related to this topic: