प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नौकरी की मांग को टावर पर चढ़ा युवक, हंगामा

नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे होता रहा हंगामा

सिंगरौली क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने का एक और मामला सामने आया है। बसगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में दो दिन पहले एक युवक पत्नी के वियोग में मोबाइल टावर पर चढ़ा था।

 नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक 2 घंटे होता रहा हंगामा

Youth Climbs Tower Demanding Job, 2-Hour Drama Ensues |

सिंगरौली {मध्य प्रदेश}: क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन करने का एक और मामला सामने आया है। बसगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में दो दिन पहले एक युवक पत्नी के वियोग में मोबाइल टावर पर चढ़ा था। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सराई थाना क्षेत्र के गजरा-बहरा में एक और युवक टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और करीब 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

नौकरी से निकाले जाने के बाद टावर पर चढ़ा युवक

टावर पर चढ़े युवक की पहचान आशीष साहू (21 वर्ष), पिता सुरेंद्र प्रसाद साहू के रूप में हुई है। आशीष पिछले 8 महीने पहले तक एक निजी कंपनी में कार्यरत था, लेकिन उसे अचानक काम से हटा दिया गया था। युवक का आरोप है कि जब वह दोबारा काम मांगने कंपनी गया, तो उसे 'आज-कल' कहकर पिछले 8 महीनों से लगातार टाला जा रहा था। उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने कंपनी परिसर में लगे ऊंचे टावर पर चढ़कर अपनी जान देने की धमकी देना शुरू कर दिया।

2 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरा

घटना की सूचना मिलते ही सराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टावर पर युवक के चढ़े होने और कूदने की धमकी से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस टीम ने युवक को काफी समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत और आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा, तब जाकर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बोलेरो का वीडियो बनाने पर नौकरी से निकालने का आरोप

युवक ने बताया कि 8 महीने पहले जब वह कंपनी में काम करता था, तब उसने वहां डीजल भरवाने आई एक प्रशासनिक अधिकारी की बोलेरो गाड़ी का वीडियो बना लिया था। इसी बात से नाराज होकर प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया था।

यह भी पढ़: भारत-रूस दोस्ती की मजबूती के लिए गंगा आरती, पुतिन-मोदी वार्ता की सफलता की कामना

Related to this topic: